फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police ki pathshala in bilaspur

Bilaspur News: बिना लाइसेंस गाड़ी चलाना अपराध, मौलिक कर्तव्यों का करें पालन

Wed, 22 Nov 2023 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
police ki pathshala in bilaspur
बिलासपुर के बंदला स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थीयों को संबोधित करते मुख्यातिथ
बंदला स्कूल में अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने पढ़ाया कानून का पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मौलिक कर्तव्यों का पालन करना सभी नागरिकों को दायित्व है। जब हम अपने मौलिक अधिकारों के प्रति सजग हैं तो मौलिक कर्तव्यों का भी हमें ध्यान रखना चाहिए। यह बात सदर थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया ने बंदला स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही।
कथानिया ने विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया और उन्हें नशे न करने और इसके प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई नशा करता है तो आपका कर्तव्य है कि उसे ऐसा करने से रोकें। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि आज समाज में चिट्टा बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। इसका इलाज भी समाज को ही करना है। सभी का दायित्व है कि ऐसे लोगों को सुधारें। जब तक आपकी सोच सही है और माहौल सही है तो कोई भी व्यक्ति आपको गलत रास्ते पर नहीं ले जा सकता। यह आपकी सोच पर निर्भर करता है कि आपने किस राह को चुनना चाहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो भी आप कर रहे हैं वह पूरी ईमानदारी से करें। जिस कार्य को आप कर रहे हैं उसका चिंतन जरूर करें। अपने जीवन में कभी नकारात्मकता न आने दें। कहा कि विद्यार्थी जीवन में जो कुछ हम सीखते हैं, वह पूरा जीवन हमारे काम आता है इसलिए विद्यार्थी जीवन में अधिक मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने यातायात नियमों को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया। बताया कि बिना लाइसेंस गाड़ी या दोपहिया वाहन चलाना अपराध है, इसलिए लाइसेंस होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब आप गलत नहीं करते हैं तो किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस को अपना दोस्त समझें। जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य सुरेश कुमार, सुनील चौहान, सुखदेव ठाकुर, अभिषेक डोगरा, सुनीता गुप्ता, शैली, ऊषा, शीला, हेड कांस्टेबल सत्या देवी, कांस्टेबल कपिल और विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन



इनसेट
नशा समाज के लिए चुनौती
विद्यार्थियों को कानून की जानकारी होना आवश्यक है। यही बच्चे बड़े होकर गांव, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। कहा कि नशा आज समाज के लिए चुनौती बन चुका है। इसके लिए कड़े कानून बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार जताया और प्रशंसा की। -सतीश ठाकुर, पंचायत प्रधान, बंदला
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
थाना प्रभारी ने सुनी पहाड़ी में प्रार्थना
थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया ने पहाड़ी भाषा में बच्चों से प्रार्थना सुनी। बता दें कि बंदला स्कूल में हर दिन प्रार्थना स्थानीय भाषा में कराई जाती है, जो एक अनूठी पहल है। इस प्रार्थना को तैयार कराने में अध्यापक सुनील चौहान और अभिषेक डोगरा ने मुख्य भूमिका निभाई है। कथानिया ने इसके लिए अध्यापकों और बच्चों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed