{"_id":"697cb3a254983e98890fbc37","slug":"police-crack-down-on-private-buses-in-ghumarwin-issue-23-challans-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153126-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में निजी बसों पर पुलिस का शिकंजा, 23 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में निजी बसों पर पुलिस का शिकंजा, 23 चालान काटे
Fri, 30 Jan 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में नाके के दौरान बस के कागज जांचते पुलिस अधिकारी। संवाद
ओवरलोडिंग व खुले दरवाजों पर सख्ती, डीएसपी ने खुद पहुंचकर संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में निजी बस चालकों की लंबे समय से चली आ रही मनमानी पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को विशेष अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाली निजी बसों के करीब 23 चालान काटे गए।
क्षेत्र में बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरना, कई किलोमीटर तक दरवाजे खुले रखकर बसें दौड़ाना, बिना वर्दी, बिना सीट बेल्ट, बिना वैध इंश्योरेंस और जरूरी दस्तावेजों के बस संचालन जैसी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। हालात इतने गंभीर हो चुके थे कि कई बार यात्रियों को दरवाजों पर लटक कर सफर करना पड़ रहा था, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने स्वयं संज्ञान लेते हुए अपनी अगुवाई में शहर में नाके लगवाए और निजी बसों की सघन जांच करवाई। इस दौरान ओवरलोडिंग, खुले दरवाजों के साथ बस चलाने, बिना इंश्योरेंस, बिना सीट बेल्ट, बिना वर्दी और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ जैसे मामलों में चालान किए गए। इसके अलावा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जैसे जरूरी दस्तावेज न होने पर चालान किए गए, वहीं ड्रंक एंड ड्राइव के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इन चालकों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी ठूंस-ठूंस कर बसों में भरा जा रहा था। इतना ही नहीं, जांच के दौरान कुछ चालकों द्वारा पुलिस व यातायात कर्मियों से बदतमीजी और दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई थीं। घुमारवीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।