{"_id":"61156a138ebc3e7d1c183ffc","slug":"police-alert-for-15-august-bilaspur-news-mbd3990869100","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट हुई पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट हुई पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर(रामपुर)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट मोड में आ गई है। बुधवार रात में और गुरुवार को रूद्रपुर व रामपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक में चेकिंग की गई तो वहीं पुलिस ने होटलों में चेकिंग कर ठहरे हुए लोगों से पहचान पत्र लिए जाने आदि की चेकिंग की। इसके साथ ही बिलासपुर पुलिस ने बरेली सीमा पर वाहनों की चेकिंग की।
उत्तराखंड के रूद्रपुर का रेलवे स्टेशन रामपुर जीआरपी थाने के अधीन के आता है। यहां पर बुधवार रात जीआरपी चौकी प्रभारी आरके भारद्वाज के नेतृत्व में चौकी पुलिस ने रात आठ बजे से लेकर 12 बजे तक रुद्रपुर रेलवे स्टेशन व बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध लोगों व प्लेटफार्म पर यात्रियों और सामान की तलाशी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर आने जाने वाली ट्रेनों में भी सामान, संदिग्ध यात्रियों आदि की चेकिंग की। हालांकि चेकिंग के दौरान कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। वहीं गुरुवार को बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने बरेली सीमा पर वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही रामपुर रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी-आरपीएफ द्वारा चेकिंग की गई। स्टेशन परिसर के साथ ही ट्रेनों में चेकिंग कर यात्रियों से जानकारी ली गई। पुलिस ने भी होटलों में जाकर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आकर ठहर रहे लोगों की तस्दीक की। होटलों में रजिस्टर चेक किए और सुनिश्चित किया कि होटल में ठहरने वाले लोगों से पहचान पत्र लेकर उनकी सही जानकारी की तस्दीक कर रजिस्टर में दर्ज की जा रही है या नहीं।