फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pious lights of 11 Shaktipeethh to reach Bilaspur on Saturday

11 शक्तिपीठों की ज्योतियां शनिवार को पहुंचेंगी बिलासपुर

Fri, 01 Jul 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pious lights of 11 Shaktipeethh to reach Bilaspur on Saturday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। नवदुर्गा संकीर्तण मंडल डियारा सेक्टर दो जुलाई को 22वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन कर रहा है। जागरण के लिए 11 शक्तिपीठों से मां की पावन ज्योतियां बिलासपुर में जागरण के आयोजन स्थल तक लाई जाएंगी।
मंडल के प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस भक्तिमय समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद एक बार फिर भव्य आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को करीब चार बजे सभी ज्योतियां नगर की परिक्रमा करते हुए श्री विश्वकर्मा मंदिर में कुछ देर के ठहराव के लिए रखी जाएंगी। शाम सात बजे आयोजन स्थल पर इन ज्योतियों को विधिवत रूप से प्रतिष्ठापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ज्योतियों में वैष्णो देवी जी, मां चांमुडा देवी जी, मां ब्रजेश्वरी जी, मां ज्वाला जी, मां चिंतपूर्णी जी, मां नयना देवी जी, मां बडोल देवी जी, मां संगीरठीं देवी जी, मां कालका जी, मां मनसा देवी जी व मां शाकुंभरी देवी जी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीश ठाकुर ने बताया कि जागरण में स्थानीय टी-सीरीज गायक राजेश कुमार बबलू, ममता भारद्वाज और पंजाब के प्रसिद्ध भजन गायक रॉकी सिंह मां भगवती का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि जागरण के बाद मां तारा राणी की कथा चमन लाल शर्मा अपने मुखारबिंद से करेंगे। इस दौरान संकीर्तण मंडल की ओर से कहलूरी धाम के भंडारे के साथ-साथ जलेबी, फ्रूटस, शीतल जल, खीर, आइसक्रीम आदि का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed