{"_id":"63fa041fab9133b9bc0f3834","slug":"pillars-on-kiratpur-nerchowk-fourlane-from-rishikesh-to-bagthedu-bilaspur-news-c-19-1-71552-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश से बागठेड़ू तक लगे स्तंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश से बागठेड़ू तक लगे स्तंभ
Sat, 25 Feb 2023 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
रितपुर-नेर चौक फोरलेन पर लगाए गए बाउंड्री पिलर। संवाद
-एक साल से प्रमुखता से उठाया जा रहा था बाउंड्री पिलर न होने का मामला
खबर का असर
-फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने पर्यावरण मंत्रालय को भेजी थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के दोनों तरफ बाउंड्री पिलर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला इस मामले को पिछले एक साल से प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा था। इसके बाद अब जाकर इसपर कार्रवाई हुई है। इस मामले को लेकर फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने पर्यावरण मंत्रालय, जिला प्रशासन, वन विभाग को शिकायत भेजी थी।
उक्त परियोजना में धराड़सानी ,छत्त, भटेड़, समलेटू, पट्टा, महरोईयां, बैहलग, कोठी, बैहना जट्टां, कल्लर, भंजवानी, औहर, पलथीं, बकरोआ, बागठेहड़ु में बाउंड्री पिलर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं कई स्थानों पर कार्य जारी है। लेकिन शनिवार को फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के पदाधिकारियों ने विरोध जताया।
महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि डीएफओ बिलासपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सड़क के दोनों तरफ एनएचएआई के राजस्वकर्मी मौके पर जाकर वन कर्मियों के समक्ष निशान देने के बाद ही यूजर एजेंसी पिलर स्थापित करेगी। लेकिन वर्तमान में पिलर लगाए जा रहे हैं वहां मौके पर राजस्व और वन विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। कहा कि वनपरिक्षेत्र अधिकारी घुमारवीं ने डीएफओ बिलासपुर को संयुक्त कमेटी गठित कर मूल दस्तावेजों के आधार पर खंभों को स्थापित करने बारे आग्रह किया था। समिति ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सब कार्य नियम के अनुसार पूरा हो रहा है तो बिना असल रिकार्ड के व वन कर्मियों तथा भू मालिकों को बिना बताए किस आधार पर इन खंभों को बिना एक्सपर्ट के निशान दिए स्थापित किया जा रहा है। आग्रह किया कि इन खंभों को लगाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी और एनएचएआई के राजस्व इकाई के अधिकारी निशान दें। ताकि यह पिलर सही जगह पर लगे और बाद में कोई परेशानी न हो। कहा कि अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि उपरोक्त पिलर राइट ऑफ वे के आधार पर स्थापित हो रहे हैं या इंतकालों के साथ संलग्न नक्शे के आधार पर स्थापित हो रहे हैं।