फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Piles of garbage at the main entrance of Ambedkar Ward; residents in distress.

Bilaspur News: आंबेडकर वार्ड के मुख्य द्वार पर लगे कूड़े के ढेर, लोग बेहाल

Fri, 28 Aug 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage at the main entrance of Ambedkar Ward; residents in distress.
नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-3 में एक स्थानीय बुजुर्ग द्वारा पिछले कई वर्षों से इकट्ठा कि
नगर परिषद घुमारवीं में वर्षों से दुश्वारियां झेल रहे वार्ड-3 के लोग, पेयजल टैंक के नीचे तक भरा कचरा
विज्ञापन

दुर्गंध, जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे से बढ़ी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-3 आंबेडकर वार्ड में वर्षों से जमा कूड़े के ढेर अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गए हैं। वार्ड के मुख्य द्वार पर ही कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे होने से यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। तेज दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासी और राहगीर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि गांव में प्रवेश करते ही गंदगी के ढेर दिखाई देते हैं, जिससे क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार एक बुजुर्ग व्यक्ति पिछले कई वर्षों से कूड़ा एकत्र कर यहां जमा करता आ रहा है। इस समस्या को लेकर नगर परिषद और संबंधित विभागों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का आरोप है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो आज कूड़े के ढेर इतने विकराल रूप नहीं लेते। समस्या की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि कूड़े का ढेर जलशक्ति विभाग के पेयजल ओवरहेड टैंक के समीप है। टैंक के नीचे की खाली जगह में भी कचरा भरा पड़ा है। लोगों के अनुसार कूड़े के कारण चूहों की संख्या बढ़ गई है और उन्होंने टैंक के पिलरों के आसपास बिल व गड्ढे बना दिए हैं। इससे टैंक की सुरक्षा को लेकर भी स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। बरसात के मौसम में कूड़े के ढेर से सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़े के इस ढेर में अब तक दो बार आग भी लग चुकी है। आसपास रिहायशी मकान होने के कारण आग की घटना दोबारा होने पर बड़ा हादसा होने की आशंका है। वार्ड नंबर-3 के पार्षद रामपाल ने कहा कि वर्षों से जमा किए जा रहे कूड़े की समस्या को नगर परिषद की पहली बैठक में भी प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी के टैंक के नीचे जमा कूड़े के संबंध में जलशक्ति विभाग को भी कई बार अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है। इसके लिए नगर परिषद और जलशक्ति विभाग जिम्मेदार होंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से कूड़े के ढेर को तत्काल हटाने और भविष्य में यहां दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed