{"_id":"61fd66e57861fd586943e274","slug":"person-dies-after-falling-in-a-ditch-in-swarghat-villagers-protest-against-fourlane-company-bilaspur-news-sml3986137117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से ढांक में गिर कर व्यक्ति ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से ढांक में गिर कर व्यक्ति ने गंवाई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत गांव गरा जाने वाली संपर्क सड़क से एक व्यक्ति खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया।
व्यक्ति अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत री के गरा गांव के बाशिंदों ने फोरलेन कंपनी पर आरोप लगाकर सड़क पर शव रख धरना प्रदर्शन किया। कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि गरा गांव की कच्ची सड़क पर पैर फिसलने से 66 वर्षीय रामआसरा निवासी गरा खाई में गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह खाई फोरलेन कंपनी की ओर से की गई कटिंग से बनी है। इससे पहले भी पालतू पशु खाई में गिर कर प्राण गवा चुके हैं।
विज्ञापन
रामआसरा की मौत से गुस्साए गरा के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर शव रख कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। फोरलेन कंपनी के खिलाफ गहरा रोष भी व्यक्त किया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। इसके चलते उक्त स्थान पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। उसके बाद शव का पंजाब राज्य के कीरतपुर साहिब के पाताल पुरी श्मशानघाट में दाह संस्कार किया गया।
स्थानीय ग्राम पंचायत री के प्रधान बहादुर सिंह ठाकुर ने हादसे पर दुख जताया है। कहा कि फोरलेन कंपनी को चाहिए कि गांव की कच्ची सड़क पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं ताकि दुर्घटना न हो सके।