फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People worried due to frequent thefts in Panoh

Bilaspur News: पनोह में लगातार हो रहीं चोरियों से लोग चिंतित

Sun, 27 Aug 2023 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
People worried due to frequent thefts in Panoh
-शनिवार को भी एक घर में चोरों ने लगाई सेंध- ग्रामीणों ने की क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत पनोह के गांव पनोह में बीते दिनों से लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। इसी मांग को लेकर कुछ दिन पहले स्थानीय कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सतीश चंदेल की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल डीएसपी घुमारवीं से भी मिला था। शनिवार रात को चोरों ने फिर एक रिहायशी मकान को अपना शिकार बना लिया। हालांकि यहां से चोर नकदी ले जाने में नाकामयाब रहे। ग्राम पंचायत उप प्रधान बेसरिया राम संधू ने बताया कि पवन कुमार शुक्रवार को अपने बेटे से मिलने चंडीगढ़ गए थे। चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। गनीमत रही कि वहां नकदी और गहने चोरों के हाथ नहीं लगे। पवन कुमार ने बताया कि उनके घर में चोरों ने ट्रंक, अलमारी, बेड बॉक्स सहित अन्य सभी जगह का सामान अस्त व्यस्त कर दिया। बेसरिया राम संधू ने प्रशासन से मांग की कि असामाजिक तत्वों पर अति शीघ्र नकेल कसी जाए। पुलिस गश्त भी क्षेत्र में लगाई जाए। ताकि लोगों को चोरों के आतंक से निजात मिल सके।

घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कुलजीत ठाकुर ने भी पुलिस गश्त लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही शराबियों और जुआरियों को यहां आम घूमते देखा जाता है। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस शीघ्र कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed