फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People should stay away from rivers, drains and ravines during the rainy season: DC

बरसात में नदी, नालों और खड्डों से दूर रहे लोग : डीसी

Mon, 12 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
People should stay away from rivers, drains and ravines during the rainy season: DC
- आपातकालीन स्थिति में 1077,112 पर दें सूचना
विज्ञापन

-जिला प्रशासन ने बारिश के चलते जारी किए दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त व जिला आपदा प्राधिकरण अध्यक्ष आबिद हुसैन सादिक ने बरसात के मद्देनजर लोगों को नदियों, नालों और खड्डों के किनारे के नहीं जाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए लोग 1077 और 112 पर सूचना दें।

उपायुक्त ने सोमवार को जिले में गत दो दिनों में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी सभी विभागों के अधिकारियों से ली। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग के तहत विधानसभा क्षेत्र सदर में 10, घुमारवीं में 10 और झंडूता की चार पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हुईं थी। इनकी अब अस्थायी बहाली कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग की सभी सड़क बहाल कर दी गई हैं और विभाग द्वारा संवेदनशील सड़कों पर जेसीबी और मजदूरों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 2024 प्रदेश में पूर्ण रूप से सक्रिय है और बिलासपुर में भी अब अपने पूरे चरम पर है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। अधिक बारिश के कारण अब नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में नदी नालों के किनारे जाना खतरे से खाली नहीं है। कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नदी, नालों और खड्डों के समीप जाने से और इनमें तैरने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य किसी प्रकार की गतिविधियों से परहेज करें ताकि बरसात के दौरान होने वाले किसी संभावित खतरे से बचा जा सके। उन्होंने जिले की सभी ग्राम पंचायतों, स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में लोगों को इसके बारे में जागरूक करें और सतर्कता बनाए रखें। इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करें, ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed