फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People should fearlessly oppose corruption

Bilaspur News: भ्रष्टाचार का निडर होकर विरोध करें लोग

Sun, 05 Nov 2023 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
People should fearlessly oppose corruption
-मलोखर में विजिलेंस विभाग ने आयोजित किया जागरूकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की ग्राम पंचायत मलोखर में विजिलेंस विभाग की ओर से जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से निरीक्षक यशपाल शर्मा और आशीष शर्मा ने लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि अगर आप भ्रष्टाचार और रिश्वत के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो इससे आम लोगों का उत्थान होगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड पेपर लीक मामले का उदाहरण भी लोगों के समक्ष रखा। कहा कि आम लोगों की फाइलें भ्रष्टाचार के कारण दबा दी जाती हैं तो इसके खिलाफ आवाज उठाने से नहीं डरना चाहिए। स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार के बारे में मौखिक रूप से भी अधिकारियों से प्रश्न किए। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया और लोगों की सभी प्रकार की शंका को दूर किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले नागरिकों से रिश्वत की मांग कर भ्रष्टाचार फैला रहा है तो लोग उसके खिलाफ खुल कर सामने आएं और विजिलेंस में उसकी शिकायत करें। क्योंकि सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार को मिटाना हम सब की जिम्मेवारी है। इसे मिटाने के लिए हर नागरिक को विजिलेंस विभाग का सहयोग करना चाहिए। यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी सरकारी काम के बदले घूस, उपहार या अन्य वस्तुओं की मांग करता है, निजी हित के लिए अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करता है अथवा अगर किसी भी सरकारी कर्मचारी की संपत्ति उसकी आय से अधिक प्रतीत होती है या फिर किसी भी प्रकार के सरकारी पैसे का गबन या दुरुपयोग करता है तो उसकी शिकायत विजिलेंस में की जा सकती है। इस मौके पर मलोखर पंचायत की प्रधान मंजू शर्मा, साई खारसी बीडीसी सदस्य आत्मदेव शर्मा, उप प्रधान रिंकू शर्मा, हरिराम शर्मा, दुर्गा राम ठाकुर और राजीव महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed