फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People protested against changing the place of cultural evenings of summer festival

Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का स्थान बदलने पर लोगों ने जताया विरोध

Tue, 02 Apr 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
People protested against changing the place of cultural evenings of summer festival
-बोले, मतदान प्रभावित करने और राजनीतिक स्वार्थ के लिए बदला स्थान
विज्ञापन

-एसडीएम के माध्यम से मुख्य चुनाव अधिकारी को प्रेषित किया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन स्थल में किए गए बदलाव के बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। लोगों ने एसडीएम घुमारवीं गौरव ठाकुर के माध्यम से मुख्य चुनाव अधिकारी को इसके लिए ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में लोगों ने आरोप लगाया कि मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक का संध्याओं के आयोजन स्थल को अनुचित रूप से मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से और राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के चलते एक निजी होटल में करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में कल्पना शर्मा, राजकुमारी, नंदलाल, शकुंतला, सुरेश शर्मा, रमेश कुमार, अश्वनी, भूषण कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार और सतीश कुमार ने कहा कि जहां पर यह कार्यक्रम आयोजित कराने जा रहे हैं वह स्थल इससे पहले सभी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा राजनीतिक बैठकों के लिए प्रयोग किया जाता है। यह स्थल सभी राजनीतिक पार्टियों का मुख्य केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी संस्था और उसके करीबी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी कार्यक्रम और मेले के कार्यक्रम को व्यावसायिक लाभ की दृष्टि से करते हैं। इस स्थान पर सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन करना चुनाव आचार संहिता में अनुचित है। लोगों का कहना है इसके अतिरिक्त मेले के इतिहास में यह पहला मौका है कि जब मेले के रात्रि कार्यक्रमों का आयोजन मेले से दूर किया जा रहा है। ऐसा करने से मेले में लाखों रुपये देकर अपना व्यापार करने आए व्यापारियों को सीधा नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी से इसके बारे में कड़ा संज्ञान लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही चुनाव आयोग से मांग की है कि अगर मेला प्रशासन अपने इस निर्णय को नहीं बदलता है तो चुनाव आयोग इस निजी संस्था और इसके सहयोगी संस्था पर लोकसभा चुनाव तक किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम और अन्य चुनाव संबंधी कार्यक्रमों पर पूर्ण रोक लगाई जाए, ताकि यह संस्था लोकसभा के चुनाव में होने वाले मतदान को प्रभावित न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed