फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People facing water problem, government busy in elections: Jamwal

पानी की समस्या से जूझ रहे लोग, सरकार चुनाव में व्यस्त : जमवाल

Sat, 18 May 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
People facing water problem, government busy in elections: Jamwal
- बोले, सरकार पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध करवाने में नाकाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने पेयजल समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के साथ ही प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

चुनावी बेला में कांग्रेस सरकार आसमान से तारे तोड़कर लाने जैसे वादे कर रही है, लेकिन लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध करवाने में नाकाम इस सरकार के चुनावी वादों की हकीकत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि पिछले कई दिनों से वह सदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में ऐसी एक भी पंचायत नहीं मिल पाई है, जहां लोगों ने पानी की समस्या की शिकायत नहीं की हो। यहां तक कि बिलासपुर शहर में भी लोग पानी के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। लोगों के अनुसार ज्यादातर पेयजल स्रोतों में पानी की कमी नहीं है, लेकिन विभाग में अव्यवस्था की वजह से उन्हें समस्या झेलनी पड़ रही है। वे जल शक्ति विभाग के फील्ड स्टाफ से लेकर अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कभी मोटरें खराब होने का बहाना बनाकर और कभी आश्वासन देकर पल्लू झाड़ लिया जाता है। इसकी वजह से उन्हें पानी की जरूरत पूरी करने के लिए टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। इससे उनको बेवजह चपत लग रही है। कहा कि सरकार भले ही संवेदनहीन हो चुकी हो, लेकिन अधिकारी अपना दायित्व सही ढंग से निभाएं। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को समस्या का समाधान तत्काल करने के लिए कहा गया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए सरकार व विभाग जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed