{"_id":"61817bf8181c9a17ee7208ed","slug":"people-came-in-many-numver-in-utensil-and-jewwllry-shop-bilaspur-news-sml38917729","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बर्तनों और ज्वैलरी की दुकानों में खूब दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बर्तनों और ज्वैलरी की दुकानों में खूब दिखी रौनक
विज्ञापन
बिलासपुर बाजार में धनतेरस के दिन खरीदारी करने निकले लोग।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस बार प्रकाश पर्व पर कोरोना का खौफ भी नहीं है। इसलिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। बाजार में सभी दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। मंगलवार को धनतेरस के दिन बर्तनों और ज्वैलरी की दुकानों में लोगों की ज्यादा भीड़ देखी गई। लोगों ने धन देवता कुबेर एवं माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों और प्रतिष्ठानों को सजा दिया है।
मंगलवार को दिनभर बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। धनतेरस का त्योहार परंपरा के बीच धूमधाम से मनाया। इसे लेकर बाजारों में खूब रौनक देखी गई। शहर की गांधी मार्केट, मेन मार्केट, बस स्टैंड पर आभूषणों और बर्तनों की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम को रंग बिरंगी झालरों एवं गुब्बारों से सजाया गया है। इतना ही नहीं मिठाई की दुकानों को भी विशेष तौर पर सजाया गया है। वाहनों की खरीद के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शोरूम पर विशेष ऑफर भी दे रहे हैं। वहीं, पटाखों की दुकानों भी लग गई हैं। दिवाली से पहले ही कुछ लोग अभी से पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं।