फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are facing water shortage in Bharari

Bilaspur News: भराड़ी में लोगों को झेलनी पड़ रही पानी की किल्लत

Tue, 14 May 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
People are facing water shortage in Bharari
-एक घंटे से भी कम समय तक हो रही पानी की आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी और लढियानी क्षेत्र में एक सप्ताह से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के नलों में एक घंटा से भी कम समय तक पानी आता है, लेकिन वह भी कम मात्रा में ही पहुंचता है।

गर्मी की शुरुआत में ही पेयजल योजनाएं हांफना शुरू हो गई हैं। नलकों से पानी न आने से लोगों को परेशानी होने लगी है। उपतहसील भराड़ी क्षेत्र के भराड़ी और लढय़ानी सहित बहुत से क्षेत्रों के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों शशि, देवराज, रमेश, संजीव, कर्मचंद, कश्मीरी लाल, हेमराज, जयनंद, प्रकाश, सुरेश, जयकृष्ण, पंकज, अक्षय, पवन, साहिल, सौरभ और सन्नी सहित अन्य लोगों का कहना है कि अभी गर्मी की शुरुआत ही है और अभी से पानी की किल्लत हो रही है। आगे मौसम और गर्म होगा तो यह किल्लत और ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि पानी आ भी जाए तो एक घंटे से ज्यादा पानी नहीं आता है। इससे पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती। इंसान तो फिर भी जैसे-तैसे पानी की कमी को पूरा कर लेता है, लेकिन घर में बंधे पशुओं के लिए पानी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने विभाग और प्रशासन से समस्या को दूर करने की मांग की है। साथ में कहा कि यदि यही किल्लत बनी रही तो वह संघर्ष का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग भराड़ी इकबाल ने बताया कि कम वोल्टेज की समस्या से पानी की स्कीमें पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहीं। इस कारण पेयजल आपूर्ति कम हो रही है। यदि वोल्टेज की समस्या हल जो जाती है तो पानी सुचारू रूप से उपलब्ध हो जाएगा। उधर सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड भराड़ी पंकज ने बताया कि वैसे तो कम वोल्टेज की समस्या नहीं है, लेकिन कभी अगर 33केवी में पीछे से ही कोई फॉल्ट आता है तब वोल्टेज की समस्या पैदा होती है। अन्यथा विद्युत आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed