फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners will stage a sit-in at the Martyr's Memorial in the district on October 17.

Bilaspur News: जिले में 17 अक्टूबर को शहीद स्मारक पर धरना देंगे पेंशनर

Sun, 05 Oct 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will stage a sit-in at the Martyr's Memorial in the district on October 17.
17 संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य लेंगे धरने में भाग
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने सभी इकाइयों, खंडों के प्रधानों से की शामिल होने की अपील


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 17 अक्टूबर को बिलासपुर के शहीद स्मारक पर पेंशनर एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। समिति के जिला संयोजक चेत राम वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों और कॉरपोरेशन क्षेत्रों के पेंशनरों ने सामूहिक रूप से इस आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि इस धरना-प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, बिजली बोर्ड, कॉरपोरेट सेक्टर और पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सहित लगभग 17 संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। वर्मा ने बताया कि सभी इकाइयों और खंडों के प्रधानों से अपील की गई है कि वे एकजुट होकर संघर्षरत पेंशनरों के अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ें। वर्मा ने कहा कि कई पेंशनर अपने अधिकारों की प्रतीक्षा करते-करते इस दुनिया से विदा हो गए, जो न केवल दुखद है बल्कि हमारी सामूहिक निष्क्रियता और विभाजन का परिणाम भी है। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी गुट अपने अलग कार्यक्रमों के माध्यम से पेंशनरों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जिला का पेंशनर वर्ग अब समझदार और जागरूक है तथा वह अपने अधिकारों की लड़ाई में संयुक्त संघर्ष समिति के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति को पहले से ही 17 से अधिक मान्यता प्राप्त संगठनों का समर्थन प्राप्त है और कई छोटे संगठन भी इस राज्यव्यापी आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं। चेत राम वर्मा ने कहा कि अब समय भाषणों का नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई का है। पेंशनरों को एकजुट होकर सरकार से सम्मानजनक और न्यायपूर्ण समाधान की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed