फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners who have seen 75 Basant honored

Bilaspur News: 75 बसंत देख चुके पेंशनरों को किया सम्मानित

Sun, 05 Nov 2023 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Pensioners who have seen 75 Basant honored
-झंडूता में हुआ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मान समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड झंडूता का वार्षिक सम्मान समारोह झंडूता के निजी होटल में हुआ। समारोह की अध्यक्षता खंड प्रधान बीरबल धीमान ने की।


कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में पेंशनरों की समस्याओं का हल करवाने के लिए खंड प्रधान बीरबल धीमान, सचिव इंद्र सिंह ढटवालिया, कोषाधिकारी सोहन लाल और उनके स्टाफ का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव हुकुम सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में 75 बसंत देख चुके पेंशनरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करतार सिंह, कुलदीप सिंह चंदेल, प्रेम सिंह, इंद्र सिंह, रत्न चंद, सोहन सिंह, गोवर्धन दास, कृष्ण लाल, श्याम देई, सीता राम, मथुरा दास, संतराम, सदा राम, पूर्ण राम, कृष्ण राम, जगदीश सिंह गुलेरिया, बलवीर सिंह गुलेरिया, दलीपा राम, भाग सिंह, लक्ष्मी देवी, हरि सिंह चंदेल, संत राम शर्मा, रामलाल शर्मा, इंद्र चंदेल, कृष्णी देवी, विमला देवीए ओम प्रकाश कर्म सिंह सहित 30 पेंशनर को सम्मानित किया गया। सभी पेंशनर को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में सरकार से एरियर का भुगतान करने और महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला प्रधान जे आर दिनेश, महासचिव चेतराम वर्मा, संगठन का गोपाल शर्मा, लेख राम कौंडल, विजय सिंह चंदेल, जसवंत सिंह चंदेल, जिला वरिष्ठ उप प्रधान, इंद्र सिंह ढटवालिया और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed