{"_id":"6755af16976bbcfd320e01a2","slug":"pensioners-expressed-anger-over-the-attitude-of-the-government-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-127996-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरकार के रवैये पर पेंशनरों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरकार के रवैये पर पेंशनरों ने जताया रोष
Sun, 08 Dec 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
-बोले, बकाया राशि का भुगतान न होने से हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन करलोटी इकाई की बैठक रविवार को दुर्गा माता मंदिर करलोटी में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान पीसी धीमान ने की।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार की ओर से वेतन बकाया राशि का भुगतान न करने पर गहरी नाराजगी दिखाई और सरकार के रवैये के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। पेंशनरों ने सरकार को चेताया कि पेंशनरों के बकाये का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो पेंशनर सख्त कदम उठाने पर विवश होंगे। पेंशनरों ने मांग की है कि हरियाणा सरकार की तर्ज पर कम्यूटेशन राशि की कटौती पेंशनर से 10 वर्ष 8 महीने ही की जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 दिसंबर को इकाई के 70 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनरों को गुग्गा मोहड़ा मंदिर में सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन जिला व खंड कार्यकारिणी के निर्धारित निर्देशानुसार आगामी तीन वर्ष के लिए इकाई की नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। इस मौके पर महासचिव नंदलाल धीमान, उपाध्यक्ष सत्यदेव ठाकुर, सोहनलाल, उधोराम शास्त्री, जोगिंदर पटियाल, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।