{"_id":"62ab7764a2b6fd1ee06c5448","slug":"passengers-suffering-due-to-jam-on-chandigarh-manali-nh-bilaspur-news-sml412355361","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मनाली एनएच पर करीब 12 घंटे फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर करीब 12 घंटे फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर पर्यटकों और आम यात्रियों को लंबे जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। बुधवार देर रात बनी जाम की स्थिति वीरवार पूर्वाह्न 11 बजे तक बनी रही। इस दौरान करीब 25 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई और पर्यटक व आम यात्री 12 घंटे तक जाम में फंसकर बेहाल रहे। एनएच पर चार वाहनों के खराब होने से जाम की समस्या पैदा हुई।
पर्यटन सीजन पीक पर होने के कारण वाहनों की भारी आवाजाही के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक के भारी दबाव के बीच एनएच पर गंभरोला से छड़ोल तक परिवहन निगम की एक वोल्वो बस और तीन ट्रक थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खराब हो गए। परिवहन निगम की वोल्वो बस नंबर एचपी-68-6368, ट्रक एचपी-62ए-1713 तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर पहले से ही खराब होकर खड़े थे। इसके बाद दो और ट्रक एचपी-69ए-3305 और एचपी-11बी-2617 भी कुछ ही दूरी पर खराब हो गए। वाहनों के खराब होने से यातायात वन-वे हो गया।
वाहनों के खराब होने से यातायात प्रभावित हुआ और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। बिलासपुर पुलिस के करीब आठ जवान पूरी रात जाम को खुलवाने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की संख्या संख्या इतनी ज्यादा थी कि वीरवार सुबह 11 बजे तक ही एनएच पर यातायात पूरी तरह से बहाल हो पाया। इससे पहले हाईवे पर गंभरोला से लेकर छड़ोल और नौणी तक वाहनों की लंबी लाइनें देखी गई है। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। हाईवे पर करीब 25 किलोमीटर तक सैकड़ों वाहन इस दौरान जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि हाईवे पर कुछ वाहन खराब हो गए थे। पुलिस के जवान रात भर यातायात बहाल करने में जुटे रहे। यातायात का दबाव इतना जयादा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने में करीब 12 घंटे का समय समय लग गया। वीरवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक यातायात को सुचारु कर दिया गया था।