{"_id":"0f3aa0632f4a9965711bbc7edf9e1a0b","slug":"parking-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाड़ी पार्क करने की नो टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाड़ी पार्क करने की नो टेंशन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 26 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बिलासपुर शहर या श्रीनयनादेवी जा रहे हैं तो आपको यहां वाहन खड़ी करने की समस्या नहीं रहेगी। जिला प्रशासन ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए पार्किंग स्थल चिन्हित कर दिए हैं।
विज्ञापन
अब लोग तय जगहों पर वाहन पार्क कर सकेंगे। जिला दंडाधिकारी मानसी सहाय ठाकुर ने बिलासपुर शहर, स्वारघाट और श्री नयना देवी जी में अस्थाई रूप से वाहनों की पार्किंग के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना यातायात को सुचारु रूप से चलाने, दुर्घटनाओं को रोकने और आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जारी की गई है।
विज्ञापन
बिलासपुर शहर में ये होंगे पार्किंग स्थल
अधिसूचना के अनुसार बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर 7 हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेज-1 में 30 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वार्ड नंबर-2 नजदीक बाबा बंगाली जी पार्क में 15, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा के नजदीक 15 से 20 वाहन खड़े हो पाएंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक बिलासपुर के समीप पार्किंग स्थल में 40 वाहन, पुलिस स्टेशन सदर के नीचे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) रौड़ा सेक्टर के नजदीक 30 वाहनों की पार्किंग होगी।
वार्ड नंबर 10 धौलरा में कुलदीप चंद के घर के सामने 10 वाहन, वार्ड नंबर-7 संजीव मेडिकल स्टोर के नजदीक 20, वार्ड नंबर-11 नजदीक दुर्गा मंदिर लखनपुर 35, वार्ड नंबर-3 मेहता जी की दुकान के सामने और नजदीक शहीद पार्क चंगर सेक्टर में 20 वाहनों के अस्थायी रूप से पार्क करने की व्यवस्था की गई है।
स्वारघाट और श्रीनयना देवी में यहां खड़े होंगे वाहन
स्वारघाट शहर में पुलिस स्टेशन स्वारघाट के निचली ओर को ट्रकों के सिवाय अन्य वाहन पार्क किए जा सकेंगे। श्रीनयना देवी जी में भी घवांडल चौक, नजदीक मातृ आंचल, नजदीक रोप-वे तथा श्री नयना देवी जी मंदिर परिसर को अस्थायी रूप से वाहनों की पार्किंग के लिए प्रस्तावित किया गया है।
दस दिनों के भीतर दर्ज करवाएं आपत्ति
अधिसूचना के अनुसार यदि इस संबंध में जन साधारण को कोई आपत्ति हो तो वे अधिसूचना जारी होने के दस दिनों के भीतर आपत्ति और सुझाव रख सकते हैं। यदि इस समयावधि में किसी की ओर से कोई आपत्ति कार्यालय में प्राप्त नहीं होगी, तो इसे अंतिम रूप देकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।