फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parents should keep children away from drugs: Gajendra

अभिभावक बच्चों को नशे से रखे दूर : गजेंद्र

Mon, 12 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Parents should keep children away from drugs: Gajendra
- स्याहोला में हुई स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला स्याहोला में स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्याध्यापक गजेंद्र सिंह धीमान ने की।
मुख्याध्यापक ने विकसित भारत मंत्र के तहत देशव्यापी नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत प्रार्थना सभा में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही नशे से दूर रहने का आह्वान किया। बैठक में मुख्याध्यापक ने अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने के साथ-साथ, खुद को भी इस बुराई से दूर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा हमारी भावी पीढ़ी को खोखला कर रहा है। हमें अपने बच्चों का विशेष ध्यान देना होगा। बच्चों को मोबाइल के बजाय खेलों की तरफ ध्यान देना होगा। इसके अलावा बच्चों की दिनचर्या इस ढंग से बनाई जाए कि वह पढ़ाई, खेलों और धार्मिक गतिविधियों में रहें। अभिभावक बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करें। ताकि बच्चे अपनी बात अभिभावकों से साझा कर सकें। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान गोपाल शर्मा, सदस्य निशा देवी, लता हेमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed