फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   paraglaeding site approved

paraglaeding site approved

Fri, 28 Jan 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
paraglaeding site approved
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने बंदला में स्थित पैराग्लाइडिंग साइट को हिमाचल प्रदेश एक्क्रो टेक्निकल कमेटी की सिफारिश पर मंजूरी प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने बंदला पहाड़ी पर स्थित 5 बीघा 12 बिस्वा जमीन को टेक ऑफ साइट के लिए मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

लुहणू स्थित कहलूर स्टेडियम के पास टैंडम पैराग्लाइडिंग एक्रो स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए लैंडिंग साइट के लिए चिह्नित किया है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब यहां पर पैराग्लाइडिंग की व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो पाएंगी। विभाग ने यह मंजूरी एरो स्पोर्टस रूल्ज-2004 के तहत प्रदान की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बंदला में पैराग्लाइडिंग साइट विकसित हुए काफी वर्ष हो चुके हैं। लेकिन इसे अभी तक प्रशासनिक स्तर पर मंजूरी नहीं मिली थी, जिस कारण यहां पर पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां सही रूप से शुरू नहीं हो पा रही थीं। जबकि देश में बिलासपुर ऐसा स्थान है, जहां पर जल, थल व नभ की खेलों को आयोजित करने की क्षमता है। इस साइट को विकसित करने के लिए सदर विधायक द्वारा 15 लाख मंजूर किए गए हैं। इसके तहत टेक ऑफ साइट पर डंगा आदि लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साइट को मंजूरी मिलने के बाद अब यहां पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की गतिविधियां शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इससे जहां बिलासपुर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इस साइट को पहले एक्क्रो टेक्निकल कमेटी ने मंजूरी प्रदान की थी। लेकिन अब इसे हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed