{"_id":"a564eb3c35448c0ad789659727f95e6e","slug":"panchyat-election-hindi-news-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रण में अपनों से मिल रही चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रण में अपनों से मिल रही चुनौती
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद के चुनावी रण में सियासी मुकाबला रोचक हो गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों में कई वार्ड ऐसे हैं जहां अपने ही अपनों को चुनौती दे रहे हैं। पार्टी समर्थन नहीं मिलने पर कई उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में उतरकर अपनी ही पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
जिला परिषद बिलासपुर के 14 वार्डों में कुल 78 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। कोठी, बरठीं, डंगार और पट्टा वार्ड में सियासी घमासान मच गया है।
यहां उम्मीदवार एक, दो या तीन नहीं बल्कि कई हैं। कोठी वार्ड में सबसे अधिक 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। पट्टा से नौ, बरठीं से आठ और डंगार से 11 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोंकते हुए सियासत गर्मा दी है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी होने से कांग्रेस और भाजपा की एक सीट पर एक-एक उम्मीदवार खड़े करने की योजना धराशायी हो गई है।
हालात यह है कि कांग्रेस ने कई वार्डों में अभी तक पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा तक नहीं की है। जबकि भाजपा ने सभी 14 सीटों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा ने बामटा वार्ड से इंदु डोगरा को पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया है। जबकि इस वार्ड से भाजपा से ही संबंधित नीना कौशल ने चुनावी रणभेरी बजाते हुए पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
पट्टा वार्ड में भी अमरनाथ को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि पार्टी के ही श्रवण कुमार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। छकोह वार्ड से भी भाजपा में कांटे की टक्कर है यहां भाजपा ने सरोज ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रोशन लाल ठाकुर की पत्नी सपना ठाकुर भी मैदान में डटी हुई है।
उधर, जिला परिषद के बरठीं वार्ड से कांग्रेस की संतोष धीमान ने चुनावी ताल ठोकी है। इसी वार्ड से कांग्रेस के ही साहिब सिंह और रमेश चंद चुनाव लड़ रहे हैं।
जिला परिषद में कहां-कितने उम्मीदवार
1. बामटा से इंदू डोगरा, नीना कौशल, प्रेमलता ठाकुर, रचना शर्मा
2. धार-टटोह से अंजना कुमारी, सावित्री गौतम, सीमा देवी, सुमन लता, सपना देवी, सरोज कुमारी
3. छकोह से कमला देवी, मीना देवी, सपना ठाकुर और सरोज कुमारी
4. कोटला से कल्पना, बलवीर कौर और कमला देवी
5. कुटैहला से अमरजीत, कृष्ण लाल, मान सिंह, राजकुमार और रमेश चंद
6. तरसूह से छोटू राम, नरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह और सत प्रकाश शर्मा
7. पट्टा से अमरनाथ, इंद्रदत्त, इंद्रदेव, पुरषोतम कुमार, बृज लाल, मस्त राम, संतोष कुमार और श्रवण कुमार
8. बरठीं से बलदेव, भाग सिंह, रमेश चंद, राजेश कुमार, विजय कुमार, साहिब सिंह, संतोष धीमान और हरीष कुमार
9. हटवाड़ से इंदु, नंद लाल, नरेश कुमार, सुभाष कुमार
10. बैहना-ब्रह्मणा से बीना कुमारी, वंदना कुमारी और सुमन लता,
11. डंगार से अमी चंद, ईश्वर दास, कमलदेव, जगदीश चंद, जगरनाथ, जागीर सिंह, जोरावर सिंह, राकेश कुमार, राजेश सिंह ठाकुर, सुरजीत कुमार और सुरेंद्र पाल सेठी
12. कोठी से अंजना, अमर सिंह, अशोक कुमार, भरत भूषण, भूपेंद्र सिंह, मस्त राम, राजकुमार, राम किशोर, राम गोपाल, राहुल चौहान, सुरेश कुमार और सुरेश कुमार
13. जेजवीं से रोशनी देवी, बीना देवी और सुदेश कुमारी
14. समोह से पुष्पा कुमारी, रेणू बाला और सपना