फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pace of digital census picks up; SDM sends a message by personally conducting the enumeration.

Bilaspur News: डिजिटल जनगणना में बढ़ी रफ्तार, एसडीएम ने स्वयं गणना कर दिया संदेश

Sun, 14 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pace of digital census picks up; SDM sends a message by personally conducting the enumeration.
स्वारघाट में स्वयं गणना करते एसडीएम धर्मपाल। स्रोत: प्रशासन
आज ऑनलाइन जानकारी भरने का अंतिम अवसर, 16 जून से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। भारत सरकार की पहली डिजिटल जनगणना-2027 के तहत उपमंडल श्री नयना देवी जी में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। एसडीएम एवं उप-जिला जनगणना अधिकारी धर्मपाल ने केंद्रीय जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार का डिजिटल विवरण दर्ज करते हुए स्वयं गणना प्रक्रिया पूरी की। डेटा सबमिट होने के बाद उन्हें 15 अंकों का विशिष्ट रेफरेंस नंबर (एसई आईडी) और क्यूआर कोड प्राप्त हुआ।

एसडीएम की इस पहल के बाद नगर परिषद श्री नयना देवी जी के कार्यकारी अधिकारी, नगर पंचायत स्वारघाट के सचिव तथा तहसीलदार ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 15 जून तक जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें। अधिकारियों ने बताया कि स्वयं गणना की समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है और इसके बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। अधिकारियों के अनुसार 16 जून से 15 जुलाई तक पूरे उपमंडल में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (फेज-1) का कार्य शुरू होगा। इस दौरान नियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षक आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। प्रशासन ने बताया कि जिन परिवारों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं गणना पूरा कर लिया है, उन्हें फील्ड स्टाफ के समक्ष केवल अपना 15 अंकों का रेफरेंस नंबर दिखाना होगा। प्रगणक मोबाइल ऐप में नंबर दर्ज कर कुछ ही मिनटों में विवरण का सत्यापन कर राष्ट्रीय सर्वर पर अपडेट कर देंगे। प्रशासन ने उपमंडल के सभी नागरिकों से जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि यह राष्ट्रीय अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed