{"_id":"61967883553c73283d3997ee","slug":"organized-pre-jan-manch-camp-in-kuljyar-panchayat-bilaspur-news-sml390666668","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत कुलज्यार में प्री-जनमंच शिविर का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत कुलज्यार में प्री-जनमंच शिविर का किया आयोजन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कुलज्यार में प्री-जनमंच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलज्यार पंचायत में विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से दो इंतकाल, तीन प्रमाण पत्र, 21 शपथ पत्र मौके पर बनाए गए। पंचायती राज विभाग ने 26 प्रमाण पत्र बनाए। कल्याण विभाग से संबंधित दो सामाजिक सुरक्षा पेंशन फार्म प्राप्त हुए। इस अवसर पर 12 लोगों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज भी लगाई गई।
नायब तहसीलदार बालक राम ने बताया कि झंडूता में 21 नवंबर को 10 बजे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरियां में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं जन जाति प्रमाण पत्र, आमदनी प्रमाण पत्र, राजस्व रिकॉर्ड (एक्स मुसावी के अलावा) की नक्ल, बागवानी कार्ड के अलावा विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद, विधिक सहायता, बंदूक या वाहन चालक लाईसैंस को जारी करने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया और लाइसेंस नवीनीकरण, जमीन का इंतकाल, जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनवाने और नवीनीकरण आदि प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, एसईबीपीओ सुरेंद्र कुमार ने मनरेगा, कृषि प्रसार अधिकारी करतार सिंह ने मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की सहारा योजना, हिमकेयर योजना, सहायक उद्यान प्रसार केंद्र त्रिलोचन सिंह ने शिवा योजना, जिला कोऑर्डिनेटर कामगार कल्याण बोर्ड सुमित कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर एसडीओ विद्युत नंद लाल, ग्राम पंचायत प्रधान शिल्पा देवी, खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार, जेई विद्युत मनोज कुमार, जेई जल शक्ति विभाग केएल गुलेरिया उपस्थित रहे।