फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Only when the youth come forward will the war against drugs be won: DGP

युवा आगे आएंगे तभी नशे के खिलाफ जीती जाएगी जंग : डीजीपी

Tue, 23 Dec 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Only when the youth come forward will the war against drugs be won: DGP
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित हिमाचल अगेंस्ट चिट्टा कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी व पुलिस अधिकारी।
बिलासपुर कॉलेज में हिमाचल अगेंस्ट चिट्टा पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रहरी क्लब और डायरेक्टर जर्नल ऑफ पुलिस (हिमाचल प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय हिमाचल अगेंस्ट चिट्टा रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी ने शिरकत की।
अशोक तिवारी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री का संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत 26 दिसंबर को बिलासपुर में एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश का हर नागरिक और हर विभाग, विशेषकर युवा वर्ग, इस मुहिम में आगे नहीं आएगा, तब तक सफलता संभव नहीं है। डीजीपी ने ज्ञान को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, उसे ईमानदारी और समर्पण से करना ही सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पुलिस उनकी मित्र है और किसी भी समस्या की स्थिति में 112 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं। कार्यशाला के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत बुके भेंट कर किया। प्राचार्य डॉ. कटवाल ने स्वागत भाषण में प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान हालात में समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर आईपीएस सौम्या, उप महानिरीक्षक पुलिस ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक कदमों से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल, कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन ऊना आकृति, डॉ. प्रेमजीत, डॉ. रंजीत, डॉ. रितु, डॉ. सोनिया, डॉ. मोनिका, डॉ. नवेंदु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed