फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one died and 16 new corona positive in bilaspur

कोराना से एक मौत, स्कूल के 9 बच्चों व 4 कर्मचारियों समेत आए 16 पॉजिटिव

Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
one died and 16 new corona positive in bilaspur
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोविड से हुई मरीज की मौत के बाद पीपीई किट में खड़े स्वास्थ्य विभाग के क? - फोटो : BILASPUR
कोराना से एक मौत, स्कूल के 9 बच्चों और 4 कर्मचारियों समेत 16 पॉजिटिव
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश पर रावमापा भाखड़ा 48 घंटों के लिए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में मंगलवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि स्कूल के 9 बच्चों और 4 कर्मचारियों समेत 16 पॉजिटिव आए हैं। स्कूल को प्रशासन के आदेशों के अनुसार 48 घंटों के लिए बंद कर दिया है। वहीं पॉजिटिव मरीजों को भी होम आइसोलेट किया गया है।

एमओएच परमिंद्र ने बताया कि मंगलवार को नम्होल के एक 68 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति पिछले पांच दिन से खांसी व जुकाम से पीड़ित था। मंगलवार को व्यक्ति एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य जांच के लिए गया था। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रावमापा भाखड़ा में बच्चों व स्कूल कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इसमें 36, 44, 45, 50, 11, 16, 16, 17, 15, 15, 15, 14, 14 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं खेरी से 85 वर्षीय, बध्यात से 55 वर्षीय व दंदन से 68 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1276 लोगों के सैंपल लिए गए। रैपिड एंटिजन से 1173 सैंपल व आरटीपीसीआर से 103 सैंपल लिए गए हैं। एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ने बताया कि रावमापा भाखड़ा को 48 घंटों तक बंद कर दिया गया है। वहीं सभी बच्चे व कर्मचारी स्वस्थ हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed