फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On-job training of girl students concluded at Regional Hospital Bilaspur

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में छात्राओं की ऑन जॉब ट्रेनिंग संपन्न

Fri, 30 Jan 2026 06:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 30 Jan 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
On-job training of girl students concluded at Regional Hospital Bilaspur
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में प्रशिक्षण के लिए पहुंची बरमाणा स्कूल की छात्राएं। स्रोत: स्कूल प
छात्राओं को मिला स्वास्थ्य सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाणा के वोकेशनल एजुकेशन (हेल्थ केयर) के अंतर्गत छात्राओं की छह दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में संपन्न हो गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का वास्तविक और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा।


विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कुमारी के मार्गदर्शन और वोकेशनल अध्यापिका अर्चना के समन्वय से आयोजित इस प्रशिक्षण में छात्राओं ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कार्य करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें अस्पताल में होने वाले दैनिक कार्यों की वास्तविक जानकारी प्राप्त हुई। ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं को मरीजों की प्राथमिक देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने के तरीके, प्राथमिक उपचार, मरीजों से संवाद, अनुशासन और अस्पताल के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा, छात्राओं ने यह भी सीखा कि स्वास्थ्य सेवाओं में टीमवर्क और संवेदनशीलता कितनी महत्वपूर्ण होती है। अस्पताल स्टाफ द्वारा छात्राओं को समय-समय पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वे अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से समझ सके। छात्राओं ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वे भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए अब और अधिक प्रेरित महसूस कर रहे हैं। वास्तविक कार्य वातावरण में सीखने से उन्हें यह समझने में मदद मिली कि मरीजों की सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और सेवा भाव है। विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार की ऑन जॉब ट्रेनिंग को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed