फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Omicron threat looms still people not wearing masks in Bilaspur

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच लोग बरत रहे जमकर लापरवाही 18-35-13

Mon, 27 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Omicron threat looms still people not wearing masks in Bilaspur
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
बिलासपुर। एक तरफ जहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश में सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। जिले के सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

10 फीसदी लोग की मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर लोगों को इसके प्रति जागरूक भी कर रहा है लेकिन जनता पर इसका कोई खासा असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

बसों में सफर करने वाले, बस अड्डों, खाने-पीने की दुकानों, बाजारों में अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। कोविड की दूसरी लहर के दौरान पुलिस बिना मास्क वालों के चालान कर रही थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। लोग बेखौफ होकर सार्वजनिक स्थलों में बिना सुरक्षा निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि कोविड से जिले में अभी तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी तक 14,663 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिले में अभी 46 एक्टिव केस हैं जो घरों में आइसोलेट हैं।
एमओएच बिलासपुर डॉक्टर प्रविंद्र शर्मा ने बताया कि ओमिक्रॉन से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है। कहा कि अभी तक विदेशों से जिले में 61 लोग आए हैं। सभी के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कहा कि कुछ का आइसोलेशन समय पूरा हो चुका हैं तो करीब 52 लोग अभी भी होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। तीनों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed