फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   old man died due to dengue

डेगूं बुखार से अहरो गांव में एक और बृद्व की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
old man died due to dengue
खजुरिया। क्षेत्र के अहरो गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा काफी दिन तक कैंप लगाने के बावजूद फिर एक वृद्ध किसान की डेंगू बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अहरो गांव में लगातार पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांचें कर उनको दवाइयां वितरण की गयी थीं। लेकिन फिर भी बुखार का कहर नहीं रुक सका है। एक सप्ताह पूर्व में अहरो गांव निवासी गेंदनलाल मौर्य उम्र 70 को बुखार आ गया था। परिजन जिनका उपचार के लिए हल्द्वानी के एक अस्पताल ले गये। परिजनों के अनुसार अस्पताल के डाक्टरों ने उनके बुखार की जांच की तो जांच रिपोर्ट में डेंगू बुखार पाया गया। अस्पताल में जिनका कई दिन तक उपचार हुआ लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। जिसे डाक्टरों ने बरेली जिले के एक अस्पताल को रेफर कर दिया जिन्हें परिजन बरेली के अस्पताल ले जा रहे थे। जिन्होंने रास्ते में ही बुधवार दोपहर में दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव लाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अहरो गांव में डेंगू बुखार के चलते लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरण की गई थीं। लेकिन डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या में कमी नहीं हुई। जिस डेंगू बुखार से पूरे गांव के ग्रामीण बहुत परेशान है और उनका कहना है कि डेंगू बुखार को लेकर प्रशासन को अन्य किसी तरीके से इसके बारे में विचार विमर्श करना चाहिए, ताकि अहरो गांव में डेंगू बुखार की रोकथाम हो सके। जबकि, सीएचसी के अधीक्षक डा अजीज हसन अंसारी ने किसान की मौत के प्रति अनिभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप लगाकर उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed