फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Officers in Bilaspur given training for assembly election

विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर दिया अधिकारियों को प्रशिक्षण

Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Officers in Bilaspur given training for assembly election
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर खंड विकास अधिकारी सभागार बिलासपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नायब तहसीलदार, निर्वाचन क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर, नोडल अधिकारी तथा निर्वाचन स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अभी तक 10 जिलों में इस प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जा चुके हैं। कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है तथा इस प्रक्रिया के अंतर्गत कोई भी निर्णय लेने से पूर्व कानून एवं नियमों का अवश्य ध्यान रखें। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों की सूची को अपडेट रखने तथा उपमंडल स्तर पर सभी बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कोई भी शंका हो तो वे मास्टर ट्रेनर से उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। वहीं गर्ग ने नए मतदाताओं का पंजीकरण करने के लिए आईटीआई कॉलेज तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के छात्रों को प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल पर महीने में कोई एक दिन निर्धारित कर चुनाव साक्षरता प्रदान करने के लिए चुनाव पाठशाला आयोजित की जा सकती है। पूर्व में सभी स्कूलों कॉलेजों आईटीआई में गठित चुनाव साक्षरता क्लबों में भी चुनाव प्रक्रिया को बच्चों तक पहुंचाने के लिए एक दिन निर्धारित किया जा सकता है। नई सड़कों के निर्माण, नए पोलिंग स्टेशन आरंभ होने से पोलिंग पार्टी मूवमेंट के रास्तों की भी समीक्षा करने की आवश्यकता है।
उन्होंने पोलिंग स्टेशन पर सभी आधारभूत आवश्यकताओं के निर्धारण के लिए उनका पूर्व निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर में निर्मित किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट भंडारण भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। शेष छुटपुट कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग मुख्यालय से राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षक मुनीष कुमार, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, तहसीलदार चुनाव उषा चौहान, नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा तथा कंप्यूटर प्रोग्रामर चंदन कुमार ने अपने-अपने विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने नॉमिनेशन भरने निशान आवंटन सुरक्षा एवं पोलिंग पार्टियों के प्रबंधन तथा मतदाता दिवस पर बूथ बनाने आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed