फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nursing trainees inspired people to vote

Bilaspur News: नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

Tue, 14 May 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nursing trainees inspired people to vote
-हरनोड़ा में मतदाताओं के लिए जागरुकता अभियान आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोल वैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट नेहर हरनोड़ा की नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत हरनोड़ा में मतदाताओं के लिए विशेष जागरुकता अभियान आयोजित किया।

नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने सीआईएसएफ शिविर, आरसी कॉलोनी सेडपा और स्कूल परिसर से होते हुए रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षुओं ने स्वीप विषय संगोष्ठी, प्रदर्शनी, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी, लघु नाटक और गीतों के माध्यम से स्थानीय लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। कोल वैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट के संचालक व कृषि सेवा विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर ने भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नर्सिंग प्रशिक्षुओं को अपने आस-पड़ोस में वोट कराने के लिए मतदान से पूर्व एक दिन का अवकाश देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कोल वैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट नेहर हरनोड़ा का स्टाफ, शक्ति महिला मंडल प्रधान गीता देवी, सचिव व पूर्व पंचायत प्रधान कांता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed