फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NSS volunteers from Ghumarwin College participated in national-level events.

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों में लिया भाग

Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers from Ghumarwin College participated in national-level events.
घुमारवीं कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने पर सम्मानित करते हु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के एनएसएस स्वयंसेवियों ने राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान की ओर से आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लिया। अगस्त के पहले सप्ताह में निखिल और आरती बंसल ने नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। वहीं, 17 से 20 अगस्त तक आयोजित युवा रोजगार कौशल क्षमता निर्माण कार्यक्रम में दो अन्य स्वयंसेवियों ने भाग लेकर संचार व पारस्परिक कौशल विकसित किए। 18 अगस्त को स्वयंसेवियों ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत नारा लेखन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई। कॉलेज प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवियों को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed