{"_id":"679b6b09347d41b4370952cd","slug":"np-ghumarwin-started-cleaning-the-drain-people-heaved-a-sigh-of-relief-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131145-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नप घुमारवीं ने शुरू हुई नाले की सफाई, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नप घुमारवीं ने शुरू हुई नाले की सफाई, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं में नाले की सफाई करते कर्मी । संवाद
अमर उजाला इम्पैक्ट
-खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया नप
-शहर के नाले और नालियों में फैली फैली थी गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की ओर से वीरवार को सफाई अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत गांधी चौक के समीप कोऑपरेटिव बैंक के साथ बहने वाले नाले की सफाई की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के नाले व नालियों में फैली गंदगी ने नगर परिषद के स्वच्छता के दावों की पोल खोल कर रख दी थी।
नियमित सफाई न होने से शहर भर की नालियों और नालों में गंदगी हुई थी, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की शिकायत थी कि नगर परिषद को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी नालियों और नालों की सफाई नहीं करवाई जा रही थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को बुधवार के अंक में नगर परिषद के दावों की खुली पोल, गंदगी से अटे पड़े है नाले और नालियां नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर परिषद ने हरकत में आते हुए नाले की सफाई शुरू की और लोगों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि वीरवार को छेड़े इस अभियान के तहत नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने गांधी चौक के समीप रहने वाले नाले की सफाई कर नाले में जमा सारे कचरे को हटाया। जो पानी नाले में रुका पड़ा था उसे भी सुचारु किया गया। इसके बाद नाले से उठ रही दुर्गंध से लोगों को राहत मिली है। शहर के बीचों-बीच बहने वाले इस नाले में चारों तरफ कचरा फैला हुआ था जिस कारण नाले में गंदा पानी एक जगह जमा हो गया था और सफाई न होने के कारण वहां से उतरी बदबू के कारण वाले के दोनों तरफ बने घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी, जबकि शहर की आधी आबादी के घरों से निकलने वाला दूषित पानी भी नाले में जमा हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार नगर परिषद के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाने के बावजूद भी सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे थे। इसके बाद लोगों में इस गंदगी को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा था। लोगों का कहना था की गर्मियां शुरू होने वाली हैं और नाले में फैली गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं अब सफाई होने से समस्या दूर हो गई है।