{"_id":"57249ce74f1c1b7014a91f8b","slug":"now-fire-squad-to-protect-foirests-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर स्क्वायड ने संभाला वनों की सुरक्षा का जिम्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर स्क्वायड ने संभाला वनों की सुरक्षा का जिम्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जंगल में आग बुझाते लोग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के वनों की रक्षा का जिम्मा फायर स्क्वायड ने संभाल लिया है। फायर स्क्वायड में पांच कर्मचारियों को शामिल किया है। पांच वन रेंज हमीरपुर, बड़सर, बिझड़ी, नादौन और अग्घार में पांच फायर स्क्वायड तैनात किए गए हैं। जंगल में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्क्वायड टीम जंगल में पहुंचेगी।
विज्ञापन
पांच कर्मचारी होने से आग पर काबू पाने में आसानी होगी। हालांकि, वन विभाग ने आग की सूचना तुरंत पाने के लिए 15 अति संवेदनशील वन बीटों पर 15 फायर वाचर भी तैनात किए हैं। जिला में 71 वन बीटों पर पहले फायर वाचर तैनात किए जाते थे।
विज्ञापन
एक फायर वाचर के हवाले दो से तीन जंगल होते थे। जंगल में आग लगने पर एक फायर वाचर के लिए आग पर काबू पाना काफी मुश्किल होता था। इसी के मद्देनजर विभाग ने इस बार फायर स्क्वायड बनाए हैं।
विज्ञापन
घासनियों में जानबूझ कर लगाई जा रही आग
घासनियों में कुछ लोग जानबूझ कर आग लगा रहे हैं। लोगों की धारणा है कि जड़ी-बूटी के जल जाने के बाद अच्छी घास पैदा होता है। आग नियंत्रण से बाहर होने पर लोग जंगल को आग के हवाले कर रहे हैं। जंगल में आग लगने की जानकारी भी वन विभाग को नहीं दी जा रही। इससे वन क्षेत्र को अधिक नुकसान हो रहा है।
जिला की पांच वन रेंज में पांच फायर स्क्वायड तैनात किए हैं। एक स्क्वायड में पांच कर्मचारी शामिल हैं। जंगल में आग की सूचना मिलते ही फायर स्क्वायड आग पर नियंत्रण पाने के लिए रवाना होगा।
- आरसी गोमा, जिला वन अधिकारी