फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   no seed inagriculture center

कृषि केंद्रों में नहीं मिल रहा चना, गेहूं का बीज

Wed, 04 Nov 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 04 Nov 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
no seed inagriculture center
 बिलासपुर जिला के किसानों को इस वर्ष कृषि विभाग चने का बीज उपलब्ध नहीं करवा पाया है। इस कारण चने की बीजाई करने वाले किसानों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। चने का बीज न मिलने से किसान कृषि विभाग के प्रति खफा हैं।
विज्ञापन

किसानों राजेंद्र सिंह, सुभाष चंद, राजेश कुमार, अवतार सिंह, कृष्ण चंद, एमएस ठाकुर, नैन सिंह, कृष्णु राम, टीडी शर्मा, प्रकाश चंद, शमशेर सिंह और बलदेव दास सहित अन्य किसानों ने बताया कि विभाग ने उन्हे चने का बीज देने का भरोसा दिया था। इसके लिए किसानों ने अपनी लगभग दस बीघा जमीन भी खाली रखी थी। किसानों ने बताया कि चने की बीजाई के लिए जब वे विभाग के पास बीज लेने पहुंचे तो उन्हें चने का बीज नहीं मिला।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि अधिकारियों ने कहा कि इस बार चने का बीज नहीं मिलेगा। कोई दूसरा बीज उपलब्ध करवा दिया जाएगा, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने पर भी बीज उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। ग्राम पंचायत बडगांव के किसानों ने बताया कि उन्होंने लगभग दस बीघा जमीन खाली रखी थी। इसमें चने का बीज लगाया जाना था, लेकिन विभाग के इस उदासीन रवैये के कारण उनकी जमीन खाली पड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि जब वह सोमवार को विभाग के पास गेहूं का बीज लेने के लिए गए तो गेहूं का बीज भी किसानों को नहीं दिया गया। जिस पर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। किसानों ने विभाग से आग्रह किया है कि उनको शीघ्र बीज उपलब्ध करवाया जाए, ताकि उनकी उपजाऊ भूमि खाली न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्लाई न आने के कारण आई समस्या
उधर, बरठीं स्थित कृषि अधिकारी वृजेश कुमार ने बताया कि पहले किसानों को चने का बीज दिया जाना था, लेकिन सप्लाई न आने के कारण वह किसानों को चने का बीज उपलब्ध नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं की सप्लाई भी एक सप्ताह बाद आएगी। वहीं, कृषि उपनिदेशक डा. बलवंत कुमार ठाकुर ने बताया कि विभाग ने चने के बीज की 50 क्विंटल डिमांड भेजी थी, लेकिन बीज उपलब्ध नहीं हो पाया। जिस कारण किसानों को विभाग चने का बीज मुहैया नहीं करवा सका। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि चने के स्थान पर मटर की बीजाई करें। उन्होंने बताया कि बरठीं में गेहूं का बीज दो दिन तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed