फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No political party is talking about environment: Guman

कोई भी राजनीतिक पार्टी पर्यावरण को लेकर नहीं कर रही बात : गुमान

Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
No political party is talking about environment: Guman
-हिमालयन नीति अभियान के संयोजक बोले-पर्यावरण में बदलाव खतरे की घंटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चुनावों के समय में भी कोई राजनीतिक पार्टी पर्यावरण को लेकर बात नहीं कर रही है। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कोई भी नेता उचित कदम उठाने को तैयार नहीं है। यह बात हिमालयन नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह ने कही।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों से भी मिले हैं। कोई भी पर्यावरण की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। किसी भी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस जरूरी मुद्दे को शामिल नहीं किया है। गुमान सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से आज पर्यावरण प्रभावित हो रहा है, वह भविष्य में खतरे की बहुत बड़ी घंटी है। बिलासपुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिलासपुर मेें बहुत अधिक परियोजनाएं चल रही हैं। फोरलेन यहां पर बना, रेल लाइन का कार्य चल रहा है, लेकिन पर्यावरण के बारे में किसी ने नहीं सोचा। फोरलेन से निकला मलबा भाखड़ा में फेंका गया। रेल लाइन निर्माण का मलबा भी भाखड़ा में फेंका जा रहा है। पर्यावरण के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ हो रहा है और नेता धर्म और जाति की राजनीति में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के तापमान में वृद्धि हुई जो भविष्य में बहुत बड़ा संकट बनकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत आज लद्दाख को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा एफसीए के कानूनों में भी बदलाव किया है जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। कहा कि वह हमेशा इसका विरोध करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता रजनीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed