{"_id":"65785545f2768759e10f8a54","slug":"nhai-made-u-turn-between-mandi-bharari-and-kothipura-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10027-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मंडी-भराड़ी और कोठीपुरा के बीच एनएचएआई ने बनाया यू टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मंडी-भराड़ी और कोठीपुरा के बीच एनएचएआई ने बनाया यू टर्न
विज्ञापन
-वाहन चालकों को यू टर्न लेने के लिए करना पड़ रहा था तीन किमी का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी और कोठीपुरा के बीच लोगों की सुविधा के लिए एनएचएआई ने यू टर्न बना दिया है। इन दोनों स्थानों के बीच यू टर्न के लिए वाहन चालकों को करीब ढाई किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी जबली संपर्क मार्ग से फोरलेन पर जाने वाले वाहन चालकों काे परेशानी हो रही थी, जो अब दूर हो गई है।
जबली संपर्क मार्ग से आने वाहन फोरलेन पर गलत दिशा में मिलते हैं। सही लेन पर जाने के लिए उन्हें या तो करीब ढाई किलोमीटर पीछे कोठीपुरा की ओर हटना पड़ता था या फिर करीब आधा किलोमीटर गलत लेन पर चल कर मंडी भराड़ी पुल तक जाना पड़ता है। इससे हादसे का डर भी बना रहता है। हालांकि इसमें एक हादसा भी हो चुका है। उस हादसे में एक बाइक और कार की टक्कर हुई थी। बाइक सवार फोरलेन पर रांग साइड में चल रहे थे। इसी बीच वह सामने से आ रही कार से टकरा गए। हादसे में दो लोग घायल हुए थे। हालांकि उस स्थान पर पहले यू टर्न की व्यवस्था थी, जिसे बंद कर दिया गया था और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे बाद लोगों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने एनएचएआई से बात कर यू टर्न बनवा दिया है।
कोट
जबली से फोरलेन पर जाते समय यू टर्न न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग थी कि यहां पर यू टर्न बनाया जाए। एनएचएआई से बात कर यू टर्न बनवा दिया गया है, ताकि लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
- मदन धीमान, डीएसपी मुख्यालय, बिलासपुर