फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   new years fair will organised in nainadevi from 30 dec 2021 to 2 january 2022

श्री नयना देवी में गुफा के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु, वन-वे रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
new years fair will organised in nainadevi from 30 dec 2021 to 2 january 2022
बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी का मंदिर। - फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीनयना देवी में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक नव वर्ष मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने लंगर लगाने की अनुमति दे दी है। यह लंगर बस स्टैंड के नजदीक लगाए जाएंगे। वहीं श्रद्धालु इस बार गुफा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था वन-वे रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

31 दिसंबर को मंदिर के कपाट रात्रि 12 बजे बंद होंगे और रात्रि 1 बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि नववर्ष मेले के दौरान इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं को लंगर लगाने की अनुमति दी है। मगर सभी लंगर बस स्टैंड से नीचे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर के नजदीक एकमात्र मंदिर न्यास का संचालित सदा व्रत लंगर ही चलेगा। अभी तक करीब पांच लंगर वालों को लंगर लगाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा और कोई और श्रद्धालु भी लंगर लगाने का इच्छुक होगा तो उसे भी बस स्टैंड से नीचे लंगर लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर से मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के कपाट 30 दिसंबर को रोजमर्रा के अनुसार ही खुलेंगे। मगर 31 दिसंबर को मंदिर में ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए 31 दिसंबर को मंदिर के कपाट रात्रि 12 बजे बंद होंगे और रात्रि 1 बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान सांयकालीन आरती, शयन आरती, मंगल आरती, तथा प्रातकालीन सिंगार आरती एक साथ ही की जाएगी। 1 जनवरी को मध्यान आरती का समय दोपहर 12 से 12:30 रहेगा। इसके अलावा श्रद्धालु गुफा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। जबकि ट्रैफिक व्यवस्था वन-वे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed