फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Neeru Chali Ghoomdi Shimle Bajara... Students danced to the song Pahade.

Bilaspur News: नीरू चली घूमदी शिमले बजारा... पहाड़े गाने पर झूमे विद्यार्थी

Sat, 06 Jan 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Neeru Chali Ghoomdi Shimle Bajara... Students danced to the song Pahade.
-ऋषिकेश स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, लोकगीत, लोकनृत्य, पंजाबी गिद्दा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।


समारोह में अदिति, सहेलियां ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, नैतिक, साथियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आस्था भारद्वाज ने पंजाबी फोक डांस, इशिका और सहेलियों ने भक्ति गाने, अदिति, सहेलियों ने नीरू चली घूमदी चली शिमले बजारा और अन्य गानों पर डांस किया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि का पाठशाला पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही मुख्य अतिथि को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि के समक्ष पाठशाला में परीक्षा भवन के निर्माण की मांग रखी। मुख्य अतिथि ने कहा कि जल्द ही स्कूल में परीक्षा भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी होंगी उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी शिक्षा के साथ बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मुख्य अतिथि ने 5100 रुपये की राशि स्कूल को प्रदान की। इस अवसर पर अच्छरी देवी, निरजंना नड्डा, कुलदीप चंदेल, विनोद चंदेल, प्रदीप चंदेल, सुरम सिंह, बलदेव चंदेल, भगत सिंह, तृप्ता देवी, सीता राम नड्डा, रतन कुमार, उपप्रधान अश्वनी नड्डा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed