फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ndps act case.

740 ग्राम चरस बरामद, आरोपी फरार

Wed, 04 Nov 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 04 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
ndps act case.

जिला पुलिस ने बुधवार सुबह बरमाणा के समीप 740 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। हालांकि, चरस को लेकर जा रहे दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बरमाणा क्षेत्र के अंतर्गत एक टीम ने जुखाला क्षेत्र के तहत आने वाले किरड़ पुल के समीप नाका लगाया था। सुबह करीब चार बजे एक वैन को पुलिस टीम ने तलाशी के लिए रोका। लेकिन, उसमें सवार दो युवक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उससे 720 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। जबकि वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed