फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC volunteer handled traffic arrangements with police

Bilaspur News: एनसीसी वॉलंटियर ने पुलिस के साथ संभाली यातायात व्यवस्था

Tue, 29 Oct 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
NCC volunteer handled traffic arrangements with police
- 18 वालंटियर दे रहे सेवाएं, डीएसपी ने की सराहना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बिलासपुर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस के जवानों के साथ यातायात व्यवस्था संभाली। यह वालंटियर करीब दस दिनों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

त्योहारी सीजन के चलते शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वालंटियर को पहले से यातायात व्यवस्था में तैनात किया है। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कॉलेज से इन वालंटियर ने यातायात व्यवस्था संभाली। शहर के विभिन्न चौराहों पर पूरी निष्ठा के साथ वॉलंटियर ने अपनी सेवाएं दीं। इसमें छह लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं। शहर में कॉलेज चौक, गुरुद्वारा चौक, उपायुक्त कार्यालय कोर्ट रोड पर यह वॉलंटियर जुटे हुए हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि इन वालंटियर को दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। पूरी ईमानदारी से यह बच्चे पुलिस जवानों के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने वालंटियर की सराहना की। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते यह निर्णय लिया गया है। आगामी कुछ दिनों तक यह वॉलंटियर सेवाएं देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed