फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets unite against drug abuse, appeal to the public for cooperation.

Bilaspur News: नशे के खिलाफ एकजुट हुए एनसीसी कैडेट्स, लोगों से की सहयोग की अपील

Tue, 21 Jul 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets unite against drug abuse, appeal to the public for cooperation.
एनसीसी कैडेट नशा मुक्त समाज बनाने के लिए एंटी चिट्टा जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत: जागरूक प
डीसी कार्यालय से कॉलेज तक निकाली एंटी चिट्टा जागरूकता रैली, 60 कैडेट्स ने लिया भाग
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में आयोजित 1 हिमाचल प्रदेश नौसैनिक एनसीसी इकाई के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-235) के छठे दिन की शुरुआत शारीरिक व्यायाम से हुई। उसके बाद कैडेट्स ने समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता रैली में भाग लिया।


यह रैली उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर से प्रारंभ होकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर तक निकाली गई। रैली में 60 एनसीसी कैडेट और 5 पीआई/एएनओ स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कैडेट्स ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने वाले संदेश दिए और लोगों से चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। रैली के समापन पर कॉलेज चौक और परिसर में कैडेट्स ने एंटी चिट्टा जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कमांडिंग अफसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि नशा युवाओं और समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। एनसीसी कैडेट्स केवल अनुशासित विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त दूत भी हैं। इस प्रकार की जागरूकता रैलियां और नुक्कड़ नाटक समाज में जन चेतना फैलाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed