फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets practiced firing

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने किया फायरिंग का अभ्यास

Sat, 19 Jul 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets practiced firing
बिलासपुर में फायरिंग करने का अभ्यास करते एसीसी कैडेट्स। संवाद
एनसीसी की एचपी नेवल यूनिट की ओर से दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

डीएवी स्कूल बिलासपुर में चल रहा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनसीसी की एचपी नेवल यूनिट की ओर से डीएवी स्कूल बिलासपुर में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया।

दिन की शुरुआत सुबह 6:00 बजे पीटी से हुई। इसके बाद क्लास में नौसेना की बुनियादी संरचना, कार्य पद्धति और कॅरिअर संभावनाओं से अवगत कराया गया। फिर यूनिट के पीआई स्टाफ ने ड्रिल प्रशिक्षण दिया। दोपहर के भोजन के बाद कैडेट्स को दो प्रमुख गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। कैडेट्स ने गोबिंद सागर झील में बोट पुलिंग की। इस दौरान कैडेट्स ने टीम भावना, समन्वय और शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। दूसरी रोमांचकारी और लोकप्रिय गतिविधि फायरिंग अभ्यास रहा। इसमें कैडेट्स ने निर्धारित सुरक्षा मानकों के अंतर्गत निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपने आत्मविश्वास और निशाने की क्षमता का प्रदर्शन किया। यह अनुभव कैडेट्स के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा, जिसने उन्हें सशस्त्र बलों के वास्तविक प्रशिक्षण से जोड़ा। पूरे दिन की गतिविधियों ने न केवल उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित किया बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और तकनीकी दक्षता जैसे मूल गुणों को भी सुदृढ़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed