फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadet Asmita of Bilaspur College honored

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज की एनसीसी कैडेट अस्मिता को किया सम्मानित

Sat, 10 Feb 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
NCC cadet Asmita of Bilaspur College honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित समारोह में कर्तव्य पथ पर परेड में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली बिलासपुर कॉलेज की होनहार बिटिया एनसीसी कैडेट अस्मिता को शनिवार को सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने सम्मानित किया। उन्होंने अस्मिता को बधाई देने के साथ ही उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर परेड में बिलासपुर की अस्मिता ने हिमाचल की एनसीसी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। घाघस के साथ लगते कुड्डी-भराथू की रहने वाली अस्मिता इस परेड के लिए चयनित बिलासपुर कॉलेज की इकलौती छात्रा थी। शनिवार को विधायक त्रिलोक जमवाल ने उसे सम्मानित किया। अस्मिता ने परेड में अपने अनुभव भी साझा किए। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेना गर्व और सौभाग्य की बात है। इसके लिए अस्मिता के साथ ही उसके परिजन, अध्यापक और एनसीसी अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed