फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Naxalites morale increased in Congress government Dharamlal Kaushik

Bilaspur: कांग्रेस की सरकार में नक्सलियों का मनोबल बढ़ा, धरमलाल कौशिक बोले- सरकार की ना नीति है ना नियत

Thu, 27 Apr 2023 10:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 10:18 PM IST
सार

कौशिक ने कहा कि आम सिविलियन का मनोबल गिर रहा है, नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि, जब सरकार से बात होती तो है तो सरकार का जवाब आता है कि हमने नक्सलियों को अंतिम सिरे पर भेज दिया है। 

विज्ञापन
Naxalites morale increased in Congress government Dharamlal Kaushik
धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा में हुई नक्सली घटना को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अब घटना को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। कौशिक ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नक्सलियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। नक्सली अपनी सरकार कहना शुरू कर दिए हैं। लगातार नक्सल घटनाएं घट रही हैं।नक्सली बोल रहे हैं हम शहीद जवानों का शव जलाने नहीं देंगे। इससे समझा जा सकता है छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हौसला कितना बुलंद है।

विज्ञापन


कौशिक ने कहा कि आम सिविलियन का मनोबल गिर रहा है, नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि, जब सरकार से बात होती तो है तो सरकार का जवाब आता है कि हमने नक्सलियों को अंतिम सिरे पर भेज दिया है। नक्सली अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन यह सुनते- सुनते साढ़े 4 साल बीत गया है। नक्सली वारदात कम नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन

 

आगे उन्होंने कहा कि, इसका मुख्य कारण  सरकार का स्पष्ट नीति नहीं होना है। नक्सलियों के प्रति सरकार का जो रवैया होना चाहिए नक्सलियों से लड़ने का वो खत्म हो गया है। इसलिए नक्सली लगातार वारदात कर रहे हैं। आगे कौशिक ने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सली अंतिम पड़ाव पर चले गए थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद जिस तरह नक्सली सड़कों के किनारे आ गए हैं, हमला कर रहे हैं, साढ़े 4 साल में कांग्रेस के द्वारा कोई नीति नहीं बनी, जिससे कि नक्सलियों के खिलाफ कोई लड़ाई लड़ सके। उसी का परिणाम है आज नक्सली लगातार घटना कर रहे हैं। ना स्पष्ट नीति है ना सरकार की नियत है। दोनों नहीं होने कारण नक्सलियों का हौसला बढ़ा हुआ है। नक्सली खुद बोलने लगे हैं कि हमारी सरकार आ गई है। जब नक्सली बोले कि सरकार हमारी है तो समझ सकते हैं सरकार का नक्सलियों के प्रति रवैया क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed