{"_id":"60eb2ccf8ebc3e737677800b","slug":"navrater-starts-in-naindevi-temple-bilaspur-news-sml3765759151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी में गुप्त नवरात्रे शुरू, 22 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी में गुप्त नवरात्रे शुरू, 22 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार से आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रे शुरू हो गए। सुबह की आरती और पूजा-अर्चना के साथ गुप्त नवरात्रे शुरू हुए। सुबह 4 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। रविवार को पांच बजे तक 22 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
गुप्त नवरात्रों पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माथा टेकने आ रहे हैं। कोविड-19 के चलते श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। पुजारी दीपक भूषण का कहना है कि गुप्त नवरात्रों पर माता के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उनका कहना है कि साल में 4 बार नवरात्र मनाए जाते हैं जिनमें दो गुप्त नवरात्रे शामिल हैं।
एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि रविवार को 22 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के दर्शन किए। इस दौरान सैनिटाइजेशन और मास्क का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।