{"_id":"6b00961ab4f58913800c7a69","slug":"national-newborn-week-concludes-at-aiims-mothers-taught-essential-care-techniques-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172249-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन, माताओं को सिखाए देखभाल के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन, माताओं को सिखाए देखभाल के गुर
विज्ञापन
राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के दौरान नवजात बच्चों की माताएं एम्स विशेषज्ञों के साथ। संवाद
समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों की नियमित निगरानी जरूरी, कंगारू मदर केयर और स्तनपान का दिया प्रशिक्षण
नर्सिंग स्टाफ, रेजिडेंट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में 15 से 20 नवंबर तक मनाए गए राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ। छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान माताओं को नवजात शिशुओं की देखभाल के तरीके समझाए गए। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्ष सप्ताह की थीम नन्हे शिशु, अपार संभावनाएं : उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए फॉलोअप देखभाल में निवेश करें रखी गई।
कार्यक्रम के तहत एनआईसीयू और प्रसवोत्तर वार्ड में भर्ती माताओं को हाथों की स्वच्छता, स्तनपान, नवजात शिशुओं की आवश्यक देखभाल और उच्च जोखिम वाले बच्चों की नियमित निगरानी के बारे में जानकारी दी गई। माताओं को कंगारू मदर केयर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे घर पर बच्चों की बेहतर देखभाल कर सकें।
अभियान के तहत जिला स्तर पर भी गतिविधियां आयोजित की गईं। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में नवजात पुनर्जीवन कार्यशाला करवाई गई, जबकि सिविल अस्पताल मारकंड में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्तनपान, स्वच्छता और नियमित फॉलोअप का महत्व बताया गया। 19 नवंबर को नर्सिंग स्टाफ के लिए स्तनपान और कंगारू मदर केयर पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। एमबीबीएस और नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह ने कहा कि समय से पहले और कम वजन के साथ जन्म लेने वाले बच्चों की देखभाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी जरूरी है। नियमित निगरानी और फॉलोअप से उनके बेहतर विकास में मदद मिलती है। कार्यक्रम का आयोजन नवजात शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नलिनी ए के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ, रेजिडेंट डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से दिया नवजात देखभाल का संदेश
शुक्रवार को समापन अवसर पर प्रसवोत्तर वार्ड में भर्ती माताओं के लिए योग सत्र आयोजित किया गया और उन्हें पौष्टिक फल वितरित किए गए। एम्स के बी-ब्लॉक रिसेप्शन क्षेत्र में आयोजित समारोह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं और एनआईसीयू से स्वस्थ होकर घर लौटे बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया।