फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nation has always been paramount for BJP: Siddharthan

भाजपा के लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहा : सिद्धार्थन

Mon, 25 Dec 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nation has always been paramount for BJP: Siddharthan
-अटल के नक्शे कदम पर चलते हुए मोदी कर रहे उनके सपनों को साकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बैहनाजट्टां पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन के साथ हुई। वाजपेयी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए उनकी सेवाओं को याद किया गया।
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने बतौर मुख्य अतिथि, जबकि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहा है। सत्ता उसके लिए समाज सेवा का माध्यम है। अटल बिहारी वाजपेयी देश हित में किसी भी तरह का निर्णय लेने की क्षमता रखते थे। उनके प्रधानमंत्री रहते पोखरन में पहली बार परमाणु परीक्षण इसका प्रमाण है। देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने तथा तीन तलाक खत्म करने जैसे उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जनधन, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन तथा किसान सम्मान निधि जैसी सभी जनकल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ही शुरू की गई हैं। मोदी की अगुवाई में भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। 21वीं सदी का यह कालखंड भारत के लिए हर सपने को सिद्ध करने का अवसर देने वाला महत्वपूर्ण समय है। इस कालखंड का प्रभाव अगले एक हजार साल तक रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछले 6 वर्षों में चहुंमुखी विकास हुआ है। सड़कों का नेटवर्क मजबूत बनाने के साथ ही इस क्षेत्र में 9 पुल बनाए जा रहे हैं। गोविंद सागर पर बागछाल जैसा महत्वाकांक्षी पुल बनकर तैयार हो चुका है। हिमाचल के किसी भी पिछड़ा क्षेत्र में पानी की सबसे बड़ी योजना इसी क्षेत्र में है। बिजली की कम वोल्टेज की समस्या दूर की गई है। यह सब मोदी सरकार के सहयोग की बदौलत ही हो पाया है। प्रधानमंत्री का कहना है कि देश में केवल 4 जातियां (गरीब, किसान, युवा और महिला) हैं। यह सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास और विकसित भारत को लेकर उनकी दूरगामी सोच को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन की प्रेजेंटेशन देकर लोगों को यह भी बताया गया कि यह तकनीक किस तरह से जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, बीडीसी अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, पूर्व प्रधान राजकुमार तथा सुभाष मन्हास व मनमोहन सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed