फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nalwari mela in bilaspur

नलवाड़ी मेलों का संशय खत्म, कल मंत्री करेंगे शुभारंभ

Tue, 16 Mar 2021 12:01 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
nalwari mela in bilaspur
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेलों के आयोजन का संशय अब खत्म हो गया है। उपायुक्त ने कहा कि मेलों का आयोजन कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित पतंगबाजी और पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि मेले में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। 17 मार्च को मेलों का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग करेंगै। लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद लुहणू मैदान में पूजा-अर्चना करने के बाद मेलों का विधिवत शुभारंभ होगा। 23 मार्च को मेलों के समापन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस बार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पतंगबाजी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय स्तरीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसमें देश के करीब 80 प्रतिभागी भाग लेंगे। मेले में मत्स्य विभाग की ओर से 15 प्रकार की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। प्रदेश में पाई जाने वाली मछलियों के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से बताया जाएगा। मेले में एडवेंचर गेम्स जीपलाइन को भी तवज्जो दी गई है। साफ-सफाई के पुख्ता प्रबंधन किए जाएंगे। पोर्टेबल टॉयलेट भी स्थापित किए जाएंगे। मेले में रेडक्रॉस सोसायटी के वालंटियर सेवाएं देंगे। इस बार 4 सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने लोगों से कोरोना नियमों की अनुपालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed