फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nadda talk with child in bilaspur

नड्डा ने लुहणू मैदान में बच्चे से की गपशप

Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
nadda talk with child in bilaspur
बिलासपुर के लुहणू मैदान में दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले बच्चे से बात करते जेपी नड्डा। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली जाने से पहले लुहणू मैदान में अपने कीमती समय में से करीब दो मिनट निकालकर एक नौनिहाल से गपशप की। इस दौरान नड्डा का बच्चों के प्रति प्यार एक बार फिर सामने आया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने नड्डा का स्वागत किया।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में चली प्रदेश भाजपा की तीन दिवसीय बैठक में जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2022 में मिशन रिपीट का मंत्र दिया है। 2022 में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में फिर से सरकार बनेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी का सीधा असर प्रदेश के उद्योगों और परिवहन पर पड़ा है। लेकिन अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। कहा कि प्रदेश में एक ओर जहां परिवहन विभाग की बसों के रूट बढ़ाए जाएंगे, वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग के दौरान 10,000 करोड़ रुपये की इन्वेस्टमेंट होगी। कहा कि इसको लेकर जल्द ही तैयारियां पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed